वैर: वैर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खेत जा रही मजदूर महिलाओं पर भारी ट्रॉली पलटी, दो की मौत और 12 घायल
गुरुवार सुबह वैर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास खेतों में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। अचानक सामने आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार महिलाएं नीचे दब गईं।