मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मुरादाबाद एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम
मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन 10 मार्च को सुबह 11 बजे होना है ,जिसके लेकर आज जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा लेने एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ,अन्य अधिकारियों के साथ मुरादाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे ,जहां उन्होंने सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ,उन्होंने एयरपोर्ट के हर हिस्से की बारीकी से जांच की है।