मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में बीते महीने फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक माह बाद की रिपोर्ट
बलदेव पुरी रेलवे लाइन के पास रहने वाले योगेंद्र कुमार निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी है ,योगेंद्र कुमार के अनुसार 8 फरवरी 2024 को शाम के समय वह अपनी पत्नी और बेटी को साथ लेकर लाजपत नगर स्थित अस्पताल में परिचित को देखने गए थे, करीब 8:15 बजे जब वह देखकर अपने घर वापस लौटे तो घर की खिड़की की जाली टूटी पड़ी हुई थी, घर में रखा समान नगदी सहित गायब था।