लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में विभिन्न वार्डों में नालियों के खनन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित ठेका कंपनी द्वारा धीमा गति से काम किया जाकर बेवजह मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है।