ग्वालियर गिर्द: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मारी, रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल
साइंस कॉलेज के सामने मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने आटो चालक को तेजी से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान ऑटो चालक को पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार बना हुआ है गनीमत यह रही कि घटना के समय साइंस कॉलेज के कुछ छात्र वहां से निकल रहे थे।