फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में शांति स्वीट्स पर वार्ता, भीम आर्मी के नाम पर राजनीति करने वालों पर होगी कार्रवाई, आगरा मंडल कमेटी भंग
सुभाष तिराहा स्थित शांति स्वीट्स पर शनिवार दोपहर 12 बजे करीब आयोजित भीम आर्मी भारत एकता मिशन की प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद ने कहा कि बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आगरा मंडल की समीक्षा बैठक के बाद संविधान के विपरीत कार्यशैली पाए जाने पर मंडलीय कमेटी को भंग की गई।