बदायूं: बदायूं के गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य गेट पर लगे शिविर में स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल जल
Budaun, Budaun | May 19, 2026 बदायूं में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर के 18 वें दिन मंगलवार तीन बजे स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में राहगीरों और दूर-दराज से आए यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। शिविर का जिला मुख्यालय आयुक्त कृपाल सिंह ने निरीक्षण किया ।