फतेहपुर: आबुनगर CO ऑफिस के पास घरेलू गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, घर के लोगों ने भागकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर CO सिटी के पास घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स आग लगा देख फायर कर्मियों के माध्यम से बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के उपरांत घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद परिवार के लोग भागकर बाहर आ गए जिससे बड़ा धमाका हो गया। जहां हजारों का नुकसान बताया जा रहा है