मैहर: इटमा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट लगने से गाय की मौत
गुरुवार शाम ग्राम पंचायत धनेह के इटमा गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में झूलती हुई बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर से निकलती चिंगारियों के चलते करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया हैं की सूचना देने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया हैं।