फारबिसगंज: फारबिसगंज के नया नगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 11 में मंगलवार की सुबह आठ बजे वज्रपात के चपेट में आने से 12 साल की स्कूली छात्रा की मौत हो गई.मृत छात्रा साक्षी कुमारी पिता अरुण मंडल पोटरी नया टोला मध्य विद्यालय की छात्रा थी. पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित परिवार ने उचित मुआवजा की मांग की है.