फारबिसगंज: भागकोहलिया नया टोला में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, 15 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत
अररिया जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश और मेघ गर्जन ने एक दुखद हादसे को अंजाम दिया। फारबिसगंज के भागकोहलिया नया टोला में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय छात्रा साक्षी कुमारी की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब साक्षी अपने घर के पास बकरी बांधकर लौट रही थी।