खैरथल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Kishangarhbas, Alwar | Mar 30, 2026
खैरथल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। ADM ने सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कर कहा कि समन्वित प्रयास यह रहे कि जिले की सड़कें दुर्घटना मुक्त होवे। दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाना प्राथमिकता रहे।