मनेर: महादेव स्थान सहित कई जगहों पर पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को किया बरामद
Maner, Patna | Jun 1, 2025 मनेर के महादेव स्थान समेत अलग-अलग जगह से पुलिस ने जांच के दौरान अवैध बालू लोड पांच ट्रैक्टरों को बरामद किया है। ट्रैक्टरों को बरामद कर पुलिस थाने ले आई है। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। वही ट्रैक्टरों को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गए। मामला रविवार की रात करीब 8:28 की बताई जाती है।