मनेर: गोरैया स्थान गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया
Maner, Patna | May 31, 2025 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक दिन पूर्व डूबकर मरे दो युवको का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। शव बरामद शनिवार की सुबह करीब 8:35 की गई है। मृतको की पहचान रौशन कुमार व विकास कुमार है। एसडीआरएफ टीम के सहयोग से शव को बरामद किया गया।