मनेर: गोरैया स्थान के पास गंगा नदी घाट पर नहाते समय डूबने से दो युवक लापता
Maner, Patna | May 30, 2025 मनेर गोरैया स्थान के समीप गंगा नदी घाट पर नहाने के दौरान दो युवक डूबकर लापता हो गए। हालांकि घटना के बाद स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। डूबकर लापता हुए युवक गोरैयस्थान के रौशन व विकास कुमार बताया जाता है। मामला शुक्रवार शाम 6:50 के करीब की है। परिजनों के बीच कोहराम मचा रहा। दोनों युवक होमगार्ड के दौर की तैयारी कर रहे थे।