मनेर: मनेर खानकाह परिसर में सूफी महोत्सव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने की बैठक
Maner, Patna | May 31, 2025 मनेर में सूफी संत हजरत मखदूम शाह याहिया मनेरी के दरगाह के परिसर में सूफी महोत्सव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने मनेर खानकाह परिसर में बैठक की। बैठक शनिवार की शाम 4:25 के करीब की गई। बैठक की अध्यक्षता गद्दीनशी सैयद तारिक एनायतुलाह फिरदौसी ने की। बैठक में कव्वाल, प्रचार प्रसार, लाइट बतिया सहित कई बातों पर चर्चा हुई। मौके पर डीसीएलआर भी मौजूद थे।