जगाधरी: महेंद्रगढ़ में हुए बस हादसे के बाद जगाधरी बस स्टैंड के पास डीसी व एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान, की कार्रवाई
महेंद्रगढ़ में स्कूली बस हादसे के अंदर हुई बच्चों की मौत के बाद यमुनानगर प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त नजर आया।यमुनानगर के जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने संयुक्त रूप से बसों की चेकिंग करते हुए कमी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की।उन्होंने कहा बच्चों के जीवन से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।