शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में अवैध स्मैक और कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकाली। इसी क्रम में भाजपा नेता अनिल लोधी, पुष्पेंद्र लोधी और केशव लोधी का बुधवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया गया।जारी वीडियो में तीनों नेता गांव में चल रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बयान देते नजर आए।