उज्जैन शहर: इंदौर गेट चौराहे पर शराब दुकान के पास आपस में भिड़ते हुए नाली में गिरे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल
उज्जैन में गुरुवार को इंदौर गेट चौराहे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवकों के बीच विवाद के बाद सड़क पर हुई हाथापाई नाली तक जा पहुंची। दोनों युवक यहां भी नहीं माने और नाली की गंदगी में हाथापाई करते रहे। इसके बाद दोनों सड़क पर आ गए और फिर विवाद करने लगे। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।