अररिया: सोता घाट पर चचरी पुल से गिरकर डूबे वृद्ध का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने बेलवा पुल के पास से बरामद किया
Araria, Araria | Jun 22, 2026 अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बरजान नदी के सोता घाट पर बने बांस के चचरी पुल को पार करने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबे वृद्ध बुद्ध मलिक का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बलवा पुल के पास से बरामद किया। शनिवार को हुआ था