श्योपुर। रघुनाथुपर कस्बे में मिट्टी के अवैध रूप से हो रहे परिवहन पर वीरपुर नायब तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार की रात 10 बजे अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे एक डम्पर को जब्त किया है। जब्ती के डम्पर को रघुनाथपुर थाने में खड़ा किया गया है, जहां से आगे की कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।