कसबा पूर्णिया एसएच 60 सड़क मार्ग के जवनपुर बाबा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार की अपराह्न 3 बजे के करीब एक तेज रफ्तार काला रंग की महेन्द्रा थार ने एक मोटरसाईकिल सवार को रौद दिया। गंभीर अवस्था में मोटरसाईकिल सवार को इलाज हेतु कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।