देहरादून: IAS बनने में नाकाम रहा पूर्व बड़े अधिकारी का बेटा, फर्जी IPS बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार
देहरादून में फर्जी आईपीएस (IPS) बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक हाई-प्रोफाइल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी उत्तराखंड के ही पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी का बेटा है।