जबलपुर: नर्मदा में डूबे तीन जिगरी दोस्त: सूपाताल से एक साथ उठी तीन अर्थियां, रो पड़ा पूरा शहर
जबलपुर नर्मदा नदी के दद्दा घाट में बीती दोपहर उस वक्त चीखों और मातम से गूंज उठा, जब सुपाताल के मुजावर मोहल्ले के तीन जिगरी दोस्त साहिल, साबिर और सोहिल गहरे पानी में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और आज रविवार दोपहर 3 बजे जब तीनों दोस्तों की अंतिम यात्रा एक साथ मोहल्ले से निकली, तो हर आंख छलक उठी। सबसे ज्यादा हृदयविदारक स्थिति