प्रतापपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो बछड़ों की हुई मौत, विभाग बेखबर
प्रतापपुर में गुरुवार शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो गाय के बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।