खरगोन शहर के उमरखली रोड स्थित पुलिया के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पुलिया से नीचे पलटी खा गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक चालक की मदद के लिए एकत्रित हो गए।