शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के शामली व झिंझाना थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फतेहपुर निवासी सादिक, गोगवान निवासी माजिद और आजाद चौक शामली निवासी सुहैल राव शामिल है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।