जगदलपुर: एनएचएम कर्मचारियों ने रैली निकालकर सीएम के नाम एवं मोदी की गारंटी को पूरा करने का ज्ञापन भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा
बस्तर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी नियमितिकरण सहित 10 सूत्री मांग को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।कर्मचारियों ने मंडी से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारी ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे को भी मोदी की गारंटी को पूरा करने के संबंध में ज्ञापन।