रीठी: रीठी में पेड़ गिरने से दुकानदार घायल, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
Rithi, Katni | May 3, 2026 रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा।