बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के महादौरे से प्रशासनिक हलचल तेज रही। सहरसा के उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला और अपर समाहर्ता निशांत कुमार समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी भवनों और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।