गिरिडीह: परियाण में अनियंत्रित बस एक होटल में घुसी, कई लोग घायल, होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त
पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में शनिवार को साढ़े 11 बजे “विष्णु रथ” नामक बस अनियंत्रित होकर सीधे ऋतु मंडल के होटल में जा घुसी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के होटल में घुसने से होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।