लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में की जा रही है। इसे लेकर शनिवार दिन के दो बजे चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने शहर की पुरानी बस्ती समेत अन्य छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर सीढ़ी नदी घाट में चल रहे सफाई और रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया।