समस्तीपुर: बलभद्रपुर दुधपुरा गांव से पुलिस ने वारंट के आधार पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलभद्रपुर दुधपुरा गांव से एक व्यक्ति को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है ।जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर बलभद्रपुर दुधपुरा गांव के रहने वाले प्रेम साह को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस सुरक्षा घेरे में प्रेम साह को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।जहां से जेल भेज दिया गया है।