छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में 6 गांवों के 325 किसानों की अफीम सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शी तौल की गई
छोटीसादड़ी। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की ओर से नगर में अफीम तौल का कार्य निरंतर जारी है। हिन्दू धर्मशाला परिसर में संचालित तौल प्रक्रिया के छठे दिन 6 गांवों के कुल 325 किसानों की अफीम की तुलाई की गई। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। तौल केंद्र पर सुबह से ही किसानों की आवाजाही बनी रही और निर्धारित व्यवस्था के तह