तारापुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है जहां मायके पक्ष द्वारा बेटी और उसके ससुराल वालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. लखनपुर निवासी तरन्नुम खातून ने तारापुर थाना में अपने पिता मां भाई वह बहन के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि मायके वाले उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे.