हरदा: रक्तदान शिविर के लिए वैन नहीं पहुंची, नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर थाली बजाकर किया प्रदर्शन
Harda, Harda | Jul 8, 2026 ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रक्तदान शिविर के लिए प्रशासन की ओर से ब्लड कलेक्शन वैन नहीं भेजे जाने पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए थाली बजाकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली।