प्रयागराज: बांगड़ चौराहा के पास भीषण जाम के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
प्रयागराज के संगम तट पर लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है, जबकि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है, आज बृहस्पतिवार को बांगड़ चौराहा के पास भीषण जाम के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई,जिससे लोगों में हड़कंप मच गया,स्थानीय लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा लिया गया, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।