शाजापुर में बिहार मेंNDAकी प्रचंड जीत के बाद शाजापुर के जिला भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे भी मौजूद थे,जो जश्न में नाचते हुए दिखाई दिए।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस जश्न में शामिल रहे।