अजयगढ़: अंधविश्वास ने ली जान: झाड़-फूंक के चक्कर में 12 घंटे तड़पने के बाद युवती की मौत
आधुनिक युग में भी अंधविश्वास समाज के लिए नासूर बना हुआ है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगाये में सर्पदंश का शिकार हुई 18 वर्षीय युवती फुला रजक की जान केवल इसलिए चली गई क्योंकि उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया गया। शिवकुमार रजक की पुत्री फुला खेत से अनाज लेकर घर लौट रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डंक मार दिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के