कटनी नगर: पट्टे की भूमि पर गाँव के दबंगो ने जमा रखा है कब्जा, ढीमरखेड़ा तहसील के तिलमन का मसमला, महिलाएं पहुँची एसपी और कलेक्ट्रेट
जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलमन गाँव की आदिवासी महिला में आज बुधवार दोपहर 1:40 मिनट पर एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थी जहां उन्होंने बताया कि वर्ष 2001-02 में उन्हें सरकार द्वारा पट्टे की भूमि प्रदान की गई थी जिस भूमि पर वह आज तक काबिज नहीं हो पाई जिसकी वजह है दबंगों द्वारा इस भूमि पर लंबे समय से कब्जा जमाया हुआ है।