हिलसा: सोहरापुर मे पेड़ से गिरकर 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Hilsa, Nalanda | Jun 28, 2026 चिकसौरा थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव में रविवार को खेल-खेल में पेड़ पर चढ़ा एक 7 वर्षीय बालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा पहुंचाया। घायल बालक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राजेश कुमार के 7 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।