पन्ना: सांड की टक्कर से बाइक सवार खाई में गिरा, सिर में गंभीर चोट; 108 एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों का आक्रोश
Panna, Panna | Jul 30, 2026 पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर आज भीषण हादसा हो गया। फुट्टी दाई मंदिर के पास एक बेकाबू सांड ने बाइक सवार 30 वर्षीय सुशील पाठक को टक्कर मार दी, जिससे वह 10 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घंटों तक 108 एंबुलेंस न पहुँचने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले गए। आवारा मवेशियों और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है।