बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति का गन्ने की मशीन से कटा हाथ जिला अस्पताल में कराया भर्ती
भमोरा कस्बे के रहने वाले ओमपाल ने बताया कि वह गन्ने का रस बेचता है। मशीन से गन्ने का रस निकाल रहा था तभी अचानक से मशीन में उसका हाथ चला गया। जिससे वह लहुलुहान हो गया और उसका हाथ कट गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस के जरिए व्यक्ति को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है।