टिकारी: पंचानपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, भतीजे ने दी मुखाग्नि
Tikari, Gaya | May 10, 2026 टिकारी स्थित पंचानपुर बाजार निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में शनिवार रात मौत हो गई थी। जिसके बाद रविवार दोपहर पोस्टमार्टम उपरांत शव पैतृक आवास पहुंचा। जिसे देखने को सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 28 वर्षीय रवि रंजन कुमार रंजन उर्फ रामा के निधन उपरांत 8 वर्षीय भतीजा ने शव को मुखाग्नि दी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पंचानपुर बाजार में एंबुलेंस की मांग उठाई है।