धमतरी: धमतरी में अचानक रेल पहुँचने से लोग हुए हैरान
शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। धमतरी रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 15 अगस्त के आसपास धमतरी में ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जून को अचानक स्टेशन में एक ट्रेन पहुंची तो लोग काफी उत्साहित हो गए और उसे देखने रेलवे स्टेशन पहुंचे।