मनेर: दुधेला गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूब रहे दो बच्चों को बचाने के क्रम एक किशोर डूबकर हुआ लापता
Maner, Patna | Jun 4, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधेला गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूब रहे दो बच्चों को बचाने के क्रम एक किशोर डूब कर लापता हो गया। गंगा नदी में डूब कर लापता हुए किशोर की पहचान दानापुर के रहने वाले कृष कुमार के रूप में की जा रही है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।