झांसी: कलेक्ट्रेट कार्यालय में वकीलों ने किया प्रदर्शन, बोले- पुलिस ने अधिवक्ता को डेबिट कार्ड के बहाने बुलाकर नंगा कर पीटा
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2025 झांसी में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ ने सैंकड़ों वकीलों के साथ कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। वह अपनी तीन सूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक अधिवक्ता को पुलिस ने डेबिट कार्ड के बहाने बुलाया और नंगा कर पीटा है। साथ ही महिला वकील पर भी कोर्ट परिसर में हमला हुआ है। जिसको लेकर वकीलो ने प्रदर्शन किया।