उदयपुर जिले के माल की टुस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अरावली संरक्षण एवं मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।