डोमचांच: डोमचांच में गायत्री चेतना केंद्र में पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा शुरू
डोमचांच के गायत्री चेतना केंद्र में सोमवार 10 बजे से पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वेद पूजन एवं व्यास पूजन के बाद कथा वाचक नकुल देव प्रसाद ने संगीतमय कथा का शुभारंभ करते हुए प्रज्ञा पुराण के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।