सोहागपुर: ग्राम सेमरी हरचंद में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक
ग्राम सेमरी हरचंद के कुशवाहा मोहल्ला के पास एक बगीचे में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। जानकारी के अनुसार 200 केवीए क्षमता के एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग होने से आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया। घटना आज दोपहर 3:00 के लगभग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र